Uttarakhand

अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शनः ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन सील, लोगों को चेताया

बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण मिलने पर की गई कार्रवाई, देहरादून के आसपास क्षेत्रों में भी चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, कई जगहों पर देखे गए लोगों के मानचित्र

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत बन रहे निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। वहीं, देहरादून के आसपास क्षेत्रों में भी चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर लोगों को नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी चेतावनी दी गई।

ऋषिकेश क्षेत्र में निर्मल ब्लॉक-बी के पास द गंगाज में भवन स्वामी जखमोलो द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के भवन निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि निर्माण कार्य प्राधिकरण की अनुमति के बिना किया जा रहा था। इस पर टीम ने भवन को सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने देहरादून के आसपास विकसित हो रहे क्षेत्रों में भी विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी और आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:

MDDA Crackdown in Rishikesh Building Sealed Today (1)

टीम ने विभिन्न निर्माण स्थलों पर स्वीकृत मानचित्रों और वास्तविक निर्माण कार्यों का मिलान किया। कई स्थानों पर लोगों को दस्तावेज दिखाने को कहा गया। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। संयुक्त सचिव ने कहा जिन निर्माणों के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है या स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाकर ऐसे निर्माणों की पहचान की जा रही है, जो बिना मानचित्र स्वीकृति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में की गई सीलिंग कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून की चुनौती पर सरकार एक्टिव, मुख्य सचिव ने जिलों को दिया 24×7 निगरानी का आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button