Uttarakhand

MDDA : मसूरी में सुनियोजित विकास से खिलवाड़, प्राधिकरण के एक्शन दो अवैध निर्माण सील

स्वीकृत नक्शे से अलग बन रहे भवनों पर कार्रवाई, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस रोड पर सीलिंग, एमडीडीए ने कहा अभियान आगे भी रहेगा जारी, Illegal Construction पर लगातार होगी निगरानी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 2 जुलाई 2026:

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मसूरी क्षेत्र में दो भवन सील कर दिए। कार्रवाई उन निर्माणों पर हुई जो या तो स्वीकृत नक्शे से अलग बनाए जा रहे थे या जरूरी अनुमति के बिना तैयार किए जा रहे थे। प्राधिकरण ने साफ किया कि Building Bylaws का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले चंबा-टिहरी मोटर मार्ग स्थित सुवाखोली में जांच की। यहां विनोद बिष्ट के निर्माण में स्वीकृत नक्शे से अलग काम होता मिला। जांच के बाद टीम ने मौके पर ही भवन को सील कर दिया। इसके बाद टीम मसूरी के किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पहुंची। यहां सुसमा जैसवाल की ओर से कराया जा रहा निर्माण भी नियमों के मुताबिक नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद इस भवन को भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी कराई गई।

ये भी पढ़ें:

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी व सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में Illegal Construction पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी बिना अनुमति निर्माण या स्वीकृत नक्शे से अलग काम मिलने की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मसूरी जैसे संवेदनशील पहाड़ी इलाके में सुरक्षित, सुनियोजित और पर्यावरण के अनुकूल विकास सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य मकसद है। सीलिंग अभियान के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल व सुपरवाइजर समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

READ MORE

ये भी पढ़ें  विशेष बच्चों की पढ़ाई होगी और आसान, धामी ने किया समावेशी शिक्षा मिशन का आगाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button