Uttarakhand

QRT सेवा का शुभारंभ: स्वच्छता व आपातकालीन समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

देहरादून नगर निगम की पहल, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने टीम के वाहनों को किया रवाना, पांच वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में किया गया तैनात, हर टीम में छह प्रशिक्षित कर्मी शामिल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 जुलाई 2026ः

देहरादून नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ सेवा का शुभारंभ किया। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और महापौर सौरभ थपलियाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस सेवा के लिए पांच वाहनों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

नगर निगम द्वारा गठित प्रत्येक क्विक रिस्पॉन्स टीम के वाहन में 6 प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती की गई है, जो आपातकालीन स्वच्छता सेवाओं, प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित राहत और विशेष परिस्थितियों में तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। टीमों को ग्रास कटिंग मशीन, झाड़ी काटने के उपकरण और सुरक्षा सामग्री सहित आवश्यक आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

टीम के माध्यम से सड़क दुर्घटना या आपदा के बाद मलबा हटाने, जलभराव एवं नालियों की आपात सफाई, सार्वजनिक स्थलों की विशेष स्वच्छता, बड़े आयोजनों के दौरान अतिरिक्त व्यवस्था और अन्य आकस्मिक स्वच्छता समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पहल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आपदा व आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्विक रिस्पॉन्स टीमें प्राप्त शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अब सीसी कैमरे की निगरानी व पीए सिस्टम से लैस होगा देहरादून का सबसे व्यस्त पलटन बाजार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button