Ayodhya

अयोध्या विकास प्राधिकरण: जिन सीढ़ियों से उतरे विधायक व अफसर, कुछ मिनट बाद वही हिस्सा ढह गया

बैठक खत्म होने के कुछ देर बाद हुआ हादसा, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी समेत सभी लोग सुरक्षित, ADA Office की बिल्डिंग क्वालिटी पर उठे सवाल

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 जुलाई 2026:

अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) कार्यालय में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब भवन की सीढ़ियों का एक हिस्सा अचानक भरभराकर टूट गया। राहत की बात रही कि घटना से कुछ ही देर पहले कार्यालय में चल रही बैठक समाप्त हो चुकी थी, इसलिए वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे।

घटना के समय नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी समेत कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुए थे। बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही लोग बाहर निकले, कुछ देर बाद सीढ़ियां टूट गईं। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा अचानक हुआ। सीढ़ियां टूटने की आवाज सुनते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और दूसरे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विडंबना यह रही कि जिस अयोध्या विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी शहर में Building Construction Standards की निगरानी करना है, उसी के कार्यालय की सीढ़ियां टूटने से भवन की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठने लगी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  20 सेकेंड की Reel बनी मुसीबत, तमंचे का प्रदर्शन कर सोशल Media पर छाया युवक पहुंचा जेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button