Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, पीएम से बातचीत का भी किया जिक्र

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले पर जताई चिंता, पीएम मोदी से बातचीत का दावा, चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा के नाम लेते हुए कही जेल जाने की बात, बाद में बोले जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 जुलाई 2026:

Ram Mandir Donation Case को लेकर भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि पैसे का गबन हुआ है। उनका कहना है कि इस मामले पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी।

मीडिया से हुई बातचीत में विनय कटियार के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि आगे क्या होगा। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल भी जाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, बाद में फिर मीडिया से रूबरू हुए विनय कटियार का रुख कुछ बदला नजर आया। उन्होंने कहा कि आरोप सही हैं या नहीं, इसका फैसला जांच के बाद ही होगा। उनका कहना था कि पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने Ram Mandir में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर दुख भी जताया। कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें भी गहरा दुख पहुंचा है। साथ ही उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करेंगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बिना नोटिस सीलिंग पर भड़के कोचिंग संचालक, विकास प्राधिकरण को ज्ञापन, मांगी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link