Ayodhya

अयोध्या : रामपथ-धर्मपथ से हटे सैकड़ों बैरियर… आवाजाही हुई आसान, श्रद्धालुओं को राहत

टेढ़ी बाजार से नया घाट तक पूरा रास्ता खुला, कारोबार और आवागमन को मिलेगी रफ्तार, संत समाज की पुरानी मांग पर प्रशासन ने लिया फैसला, सुरक्षा व्यवस्था जस की तस

अनिल निषाद

अयोध्या, 3 मई 2026:

रामनगरी में आवाजाही अब पहले से काफी सहज हो गई है। प्रशासन ने रामपथ और धर्मपथ से सभी बैरियर हटा दिए हैं, जिससे शहर के भीतर आने-जाने में लगने वाली रोकटोक खत्म हो गई। टेढ़ी बाजार से नया घाट तक का रास्ता पूरी तरह खोल दिया गया है। इस बदलाव के बाद स्थानीय लोगों, दुकानदारों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में राहत दिख रही है।

बता दें कि लंबे समय से संत समाज इस मुद्दे को उठाता रहा था। मांग तेज होने के बाद प्रशासन ने इस पर अमल किया। संत-महंतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-03 at 4.49.31 PM

रास्ते खुलने से बाजार में हलचल बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि अब ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी। वहीं मरीजों, छात्रों और दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सफर में आसानी होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी गई है। शहर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी पहले की तरह जारी रहेगी, ताकि व्यवस्था नियंत्रण में बनी रहे।

दरअसल, दिल्ली में हुए अयोध्या पर्व के दौरान अयोध्या हनुमत निवास के महंत मैथिली शरण नंदिनी ने सवाल उठाया था कि क्या विकास के नाम पर शहर को बंदिशों में जकड़ा जा रहा है। अब बैरियर हटाने के फैसले को उसी सिलसिले में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  "सैटेलाइट सर्वे के आधार पर 80 गांवों को मिलेगा मुआवजा, अधिग्रहण से पहले प्रक्रिया पूरी होगी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link