Ayodhya News : मौसम ले रहा करवट तो रामलला के पूजन-दर्शन का वक्त भी बदला, जानिए 1 नवंबर से क्या होगा नया समय
Ram Lalla Darshan Timings : सुबह 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट, रात 10 बजे होंगे बंद, आरती, भोग और विश्राम के समय में भी बदलाव
लखनऊ/अयोध्या, 26 अक्टूबर 2026:
यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा की दिनचर्या 1 नवंबर से बदल जाएगी। मौसम में बदलाव को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आरती, भोग, विश्राम और दर्शन के समय में संशोधन किया है। नई व्यवस्था के तहत मंदिर के पट सुबह 3.45 बजे के बजाय 4 बजे खुलेंगे, जबकि रात 10.30 बजे की जगह 10 बजे बंद हो जाएंगे।
सुबह 4.30 बजे होगी मंगला आरती
ट्रस्ट ने अपने एक्स अकाउंट पर नई समय सारिणी जारी कर दी है। इसके मुताबिक, सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद 4.30 से 4.40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके बाद सुबह 4.40 से 6.30 बजे तक अभिषेक, श्रृंगार, धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती होगी, जबकि श्रद्धालु 7 बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
सुबह 8 बजे से 8.10 बजे तक बालभोग के लिए दर्शन पर विराम रहेगा। इसके बाद सुबह 11.30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। अभी बालभोग के लिए सुबह 9 बजे से 9.05 बजे तक दर्शन रोके जाते हैं। नई व्यवस्था में इसका समय पहले कर दिया गया है।
दोपहर 12.30 बजे से एक घंटे विश्राम
दोपहर 11.30 बजे से 12 बजे तक राजभोग के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। इसके बाद 12.30 से 1.30 बजे तक रामलला विश्राम करेंगे। विश्राम के बाद पुजारी प्रवेश और अल्पभोग की प्रक्रिया पूरी करेंगे। दोपहर 1.35 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन फिर शुरू होंगे, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे।
शाम 7 बजे होगी संध्या आरती
शाम 4 बजे से 4.10 बजे तक बालभोग के लिए दर्शन बंद रहेंगे। इसके बाद शाम 6.45 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। शाम 6.45 से 7 बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी।

रात 8 बजे से 8.30 बजे तक और फिर रात 9.15 से 9.30 बजे तक धूप-दीप और नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। इन समयावधियों के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दर्शन जारी रहेंगे। रात 9.30 बजे शयन आरती होगी। इसके बाद रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
1 नवम्बर से बदलेगी श्रीरामलला की पूजा एवं दर्शन की दिनचर्या
Shri Ramlala’s daily Seva & Darshan timings change from November 1अयोध्या, 25 अक्टूबर 2026। ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम एवं दर्शन की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। नयी व्यवस्था रविवार, 1 नवम्बर 2026 से लागू होगी।
पट खुलना – प्रातः 4:00
मंगला आरती – प्रातः 4:30
श्रृंगार आरती – प्रातः 6:30
दर्शन प्रारम्भ – प्रातः 7:00
राजभोग आरती – दोपहर 12:00
मध्याह्न विश्राम – दोपहर 12:30 से 1:30
दर्शन पुनः प्रारम्भ – दोपहर 1:35
संध्या आरती – सायं 7:00
शयन आरती – रात्रि 9:30
पट बन्द – रात्रि 10:00━━━━━━━━━━━━
Ayodhya, October 25, 2026: In view of the changing season, the daily Seva and Darshan schedule of Shri Ramlala Virajman at Shri Ram Janmabhoomi Mandir has been revised, effective Sunday, November 1, 2026.
Doors open – 4:00 AM
Mangala Aarti – 4:30 AM
Shringar Aarti – 6:30 AM
Darshan begins – 7:00 AM
Rajbhog Aarti – 12:00 Noon
Midday Vishram – 12:30 to 1:30 PM
Darshan resumes – 1:35 PM
Sandhya Aarti – 7:00 PM
Shayan Aarti – 9:30 PM
Doors close – 10:00 PM#JaiShriRam #Ayodhya #RamMandir #ShriRamJanmabhoomi #Ramlala
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 26, 2026
एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी इस नई दिनचर्या के बारे में अर्चक प्रमुख आचार्य केशव के मुताबिक, ऋतु परिवर्तन को देखते हुए रामलला की पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर से लागू होगी।






