Lucknow City

धनतेरस पर सपा में ‘बरक्कत’… कई नेता हुए शामिल, अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2025:

धनतेरस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के परिवार में शनिवार को नए सदस्यों के रूप में बरक्कत दर्ज की गई। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कई नेता पार्टी में शामिल हुए, जिनका स्वागत पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सपा में राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, अमरपाल कन्नौज, विजय यादव (डुमरियागंज), देवेंद्र कुशवाहा, नदीम अशरफ, रणवीर सिंह गौतम, गाजीपुर से श्यामलाल बिंद समेत कई नेता व उनके समर्थक शामिल हुए। इनमें कई नेता पहले बसपा और भाजपा से जुड़े रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इन नेताओं के आने से सामाजिक न्याय के आंदोलन को और बल मिलेगा।

सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि दिवाली पर फुस्स फुलझड़ी से क्या उम्मीद की जा सकती है? जिसने बिजली बनाई ही नहीं, वो बिजली देंगे कैसे? उन्होंने कहा कि सरकार 8 नहीं बल्कि 9 साल पूरे करने जा रही है और अब सिर्फ एक आखिरी बजट बचा है। बिजली निजीकरण से लेकर विकास योजनाओं तक सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल की उपलब्धियां गिनाईं। स्टेडियम, मेट्रो और एक्सप्रेसवे निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि आज सरकार का बजट बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपये हो गया है लेकिन काम का कोई अता-पता नहीं।

Advertisement

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध और जंगली जानवरों के हमलों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि पहले सांड छतों पर चढ़ता था, अब गुलदार भी चढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में 52 लोगों पर हमले हो चुके हैं। दीपावली पर कुम्हारों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर राज्य सरकार कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदेगी।

ये भी पढ़ें  खेती, उद्योग और शहरों के लिए काम आएगा अब वेस्ट वॉटर, यूपी सरकार ने बनाया ये मास्टर प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link