Lucknow City

लखनऊ : शहर के कई इलाकों में आज फिर बिजली कटौती, दिन में प्रभावित रहेंगी आपूर्ति

अलीगंज के सेक्टर-डी, सी और ई, अहिबरनपुर, जानकीपुरम सेक्टर-8 व 9, महानगर सेक्टर-बी, नई बस्ती रहीमनगर, सचिवालय और सीआईडी कॉलोनी में गुल रहेगी बिजली

लखनऊ, 10 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के कई प्रमुख इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। बिजली विभाग ने शहर में जर्जर हो चुकी लाइनों को बदलने, नए पोल लगाने और अन्य जरूरी मेंटेनेंस कार्यों के चलते निर्धारित समय के लिए शटडाउन घोषित किया है। अधिकारियों के अनुसार यह मरम्मत अभियान भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छोटी-छोटी तकनीकी गड़बड़ियों के कारण होने वाली बार-बार की कटौती को रोका जा सके।

विभाग के मुताबिक मरम्मत कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार सप्लाई बंद रखी जाएगी। अलीगंज के पुरनिया क्षेत्र में स्थित सेक्टर डी, सी और ई में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान इन इलाकों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

शहर के पक्का पुल इलाके के अहिबरनपुर क्षेत्र में भी सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली कटौती का कार्यक्रम तय किया गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही जानकीपुरम के सेक्टर-8 और सेक्टर-9 के साथ-साथ भगवती देवी विहार कॉलोनी में भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रखा गया है। इन इलाकों में यह कटौती बड़े स्तर के तकनीकी सुधार कार्यों के लिए है जिसमें पुरानी लाइनों को बदलने का काम भी शामिल है।

Advertisement

महानगर क्षेत्र भी बिजली कटौती से अछूता नहीं रहेगा। महानगर सेक्टर-बी, नई बस्ती रहीमनगर, पीएसी मुख्यालय के आसपास का इलाका, सचिवालय कॉलोनी और सीआईडी कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विभाग का कहना है कि सभी स्थानों पर कार्य समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। हालांकि, उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में बिजली न रहने पर दैनिक कार्यों की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखें।

ये भी पढ़ें  बंदियों के बीच खेल भावना की मिसाल बनी जेल प्रीमियर लीग, लखनऊ जिला जेल में खेला गया रोमांचक फाइनल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link