Lucknow CityNational

Asian Para Games : UP की बेटी सिमरन का डबल गोल्ड, 100 और 200 मीटर रेस में जीता स्वर्ण

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित प्रदेश की पैरा एथलीट एवं डीपीआरओ सिमरन की कामयाबी पर पंचायती राज विभाग गदगद, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद लखनऊ लाने की तैयारी

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026:

यूपी की बेटी सिमरन ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए देश का मान बढ़ाया है। जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स-2026 में गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन ने 100 मीटर और 200 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सिमरन की इस शानदार उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि वह खेल के मैदान में देश का गौरव बढ़ाने के साथ उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।

सिमरन की उपलब्धि पर पंचायती राज विभाग के निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने फोन पर उनसे बात कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरन ने असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
asian-para-games-simran-double-gold-news (2)

दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

सिमरन की उपलब्धि के सम्मान में निदेशक ने उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के दौरान सिमरन को सम्मानपूर्वक रिसीव किया जाए और भव्य स्वागत के साथ लखनऊ लाया जाए। विभाग की ओर से यह पहल उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

पेरिस पैरालंपिक में भी जीता था कांस्य

सिमरन की यह सफलता उनके शानदार खेल सफर की एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने पेरिस पैरालंपिक गेम्स-2024 में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। वर्ष 2024 और 2025 की वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। वह वर्ष 2020 के पैरालंपिक गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

Advertisement

ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सचान ने कहा कि सिमरन की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी मेहनत, समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिमरन आगे भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें  पैरा खिलाड़ियों की चमक से गूंजा UP का नाम, योगी ने स्वाति चौधरी, सुवर्णा और सुहास को दी बधाई

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link