Lucknow CityUttar Pradesh

राहुल गांधी सुरक्षित सुल्तानपुर पहुंचे, एक्सप्रेसवे पर काफिले में भिड़ीं गाड़ियां, कई घायल

लखनऊ से सुलतानपुर जाते समय 5 गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में टकराईं, अमित शाह मानहानि मामले में आज सुलतानपुर की अदालत में होनी है पेशी

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में भिड़ गईं। हादसे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
rahul-gandhi-sultanpur-convoy-accident-news (2)

सुलतानपुर जाते समय हुआ हादसा

राहुल गांधी सोमवार को लखनऊ से सुलतानपुर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद घायलों को लेकर जानकारी सामने आई, हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। हालांकि राहुल गांधी इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे और समय पर सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट पहुंच गए। इस बीच जगह-जगह उनका स्वागत भी हुआ।

अमित शाह मानहानि मामले में होनी है पेशी

बता दें कि राहुल गांधी पर सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में अमित शाह से जुड़े मानहानि का केस चल रहा है । यह मामला साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की ओर से तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें:

भाजपा नेता ने दर्ज कराया था मुकदमा

सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा। मामले में 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
rahul-gandhi-sultanpur-convoy-accident-news (3)

Advertisement

आज है केस में फैसले की तारीख

मामले में गवाहों के बयान, साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ी। अदालत ने 26 अक्टूबर 2026 को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी। राहुल गांधी की मौजूदगी में फैसले की कार्यवाही होनी है। इसी सिलसिले में वह सोमवार को लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे, तभी उनके काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं।

ये भी पढ़ें  'विदेशी कंपनी से जातियों में लड़ाई लगवा रहे अखिलेश', राजभर का हमला, बोले- PDA का नारा खुद ही पिट गया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link