Entertainment

जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर रिलीज : मेरठ में दिखा अक्षय कुमार, अरशद वारसी व सौरभ शुक्ला का ये अंदाज

अनमोल शर्मा

मेरठ, 11 सितंबर 2025:

बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर मेरठ के एक मॉल में बुधवार को रिलीज किया गया। इसके लिए फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला पहुंचे और अपने अंदाज में दर्शकों से रूबरू हुए।

ये भी पढ़ें:

इस फिल्म में अक्षय कुमार कानपुर के वकील जॉली मिश्रा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी बने हैं। दोनों वकील पहली बार एक ही अदालत में आमने-सामने होंगे। इनके बीच सौरभ शुक्ला जज त्रिपाठी की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, फिल्म में ड्रामा और तड़का बढ़ाने के लिए हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी नजर आएंगे।

Advertisement

स्टार स्टूडियो-18 के बैनर और सुभाष कपूर के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को 19 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि जॉली एलएलबी 3 किसानों के मुद्दों पर आधारित है। यह फिल्म समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देगी।

सौरभ शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में मेरठ की नानखटाई की चर्चा की, वहीं अरशद वारसी ने कहा कि मेरठवासियों का इतना प्यार मिला कि मन करता है यहीं बस जाऊं। 9 सितंबर को अक्षय कुमार का जन्मदिन था और अगले ही दिन वे मेरठ पहुंचे। ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय, अरशद और सौरभ तीनों एक ही कार से आए और दर्शकों का अभिवादन करते हुए फिल्म देखने की अपील की।

ये भी पढ़ें  नीली बत्ती लगी गाड़ी देख मंत्री असीम अरुण हुए नाराज, CP वाराणसी को लिखा पत्र... चालान अवश्य हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link