CrimeUttar Pradesh

प्रयागराज : कॉलेज में चाकू से मारकर छात्र की हत्या, आरोपी स्टूडेंट फरार, एक हिरासत में

अमित मिश्र

प्रयागराज, 11 सितंबर 2025:

यूपी के प्रयागराज के यमुनापार इलाके में करछना क्षेत्र के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। कॉलेज में मामूली कहासुनी के बाद 12वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुई मारपीट देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान अभय पाठक नामक छात्र ने अपने सहपाठी अवनीश पांडेय पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अवनीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

हमले के बाद आरोपी छात्र कॉलेज से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक अन्य छात्र को हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक छात्र के परिजन कॉलेज पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे कई लोगों का हाथ है। अवनीश को पहले से ही जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। यमुनापार डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि वारदात के पीछे की असली वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  संभल पर सियासत : अब कांग्रेस नेता संभल जाने पर अड़े, लखनऊ में पुलिस ने दफ्तर घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link