Uttar Pradesh

UP विधानमंडल का मानसून सत्र कल से, सीएम ने किया प्रवेश द्वार के नए गुंबद व विस मंडप का लोकार्पण

लखनऊ, 10 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। सत्र से पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानभवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई बैठक में पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल हुए।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के नए गुंबद और विधानसभा मंडप का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने नवीनीकृत सभा कक्ष और अतिविशिष्ट जलपान गृह का भी उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें:

सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement

बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और जनसत्ता दल विधायक दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ सहित कई नेता मौजूद रहे। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी दलों से सत्र को सुचारू रूप से चलाने का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें  संगम के पवित्र जल का जादू…असम से महामंडलेश्वर ने भेजे दो निजी टैंकर, पश्चिमी भारत में होगा वितरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link