Entertainment

सलमान जैसा किरदार, बिश्नोई जैसा गैंगस्टर.. आखिर कौन सा राज खोलेगी ‘काला हिरण’?

शुक्रवार को जारी टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही फिल्म, अभी नहीं किया गया स्टारकास्ट का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, 12 जून 2026:

जिस काले हिरण शिकार मामले ने वर्षों तक सुर्खियां बटोरीं और जिसके चलते सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद चर्चा का विषय बना, अब उसी कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारने की तैयारी है। फिल्म ‘काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी’ का टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। काला हिरण फिल्म अभिनेता सलमान खान से जुड़े 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवादों पर आधारित बताई जा रही है।

टीजर की शुरुआत 2 अक्टूबर 1998 की तारीख से होती है जिसमें काले हिरण के शिकार की घटना और उसके बाद अदालत में चल रही बहस को दिखाया गया है। वीडियो में मुख्य किरदार ‘अयान खान’ के रूप में नजर आता है जिस पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगाया गया है। किरदार का लुक और स्टाइल सलमान खान से मिलता-जुलता दिखाई देता है।

Kala Haran Movie New Crime Drama Unveiled (1)

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड और उसके बदलते स्वरूप को भी दिखाया गया है। वीडियो में दाऊद इब्राहिम के प्रभाव का जिक्र करते हुए लॉयन बिश्नोई नाम के किरदार को कहानी के केंद्र में रखा गया है। इसके साथ ही पुलिस जांच, गैंगवार और अपराध जगत से जुड़े कई दृश्य भी शामिल किए गए हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि अयान खान नाम का किरदार बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस से सुरक्षा की मांग करता है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों के संवादों के जरिए मामले को केवल अपराध नहीं बल्कि वैचारिक टकराव के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है।

Kala Haran Movie New Crime Drama Unveiled (2)

आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्टारकास्ट का जिक्र अभी नहीं किया गया है। फिल्म का निर्माण अमित जानी एवं निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया है। इसका फर्स्ट लुक जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  इस हफ्ते OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा डोज! हंसी, डर और सुपरनैचुरल कंटेंट से भरपूर होंगी ये बेवसीरीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button