Entertainment

बॉर्डर 2 की नई रिलीज डेट आई सामने, सनी देओल ने शेयर किए तीन बड़े अपडेट

मुंबई, 12 जून 2025:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर तीन बड़े अपडेट साझा किए हैं, जो उनके फैन्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। पहले घोषित की गई रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और अब फिल्म 26 जनवरी 2026 को, गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

सनी देओल ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग फिलहाल जारी है। हाल ही में उन्होंने देहरादून में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है और फिलहाल ब्रेक पर हैं। अब दूसरे कलाकारों की शूटिंग चल रही है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारे नजर आएंगे। सनी ने यह भी भरोसा जताया कि अगले कुछ महीनों में फिल्म का पूरा काम खत्म हो जाएगा।

पहले ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे तीन दिन आगे बढ़ाकर गणतंत्र दिवस पर लाने का निर्णय लिया है, ताकि देशभक्ति की भावना के साथ इसका खास मेल हो सके।

सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’, जो इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी, फिलहाल नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। इससे पहले ‘गदर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसके चलते ‘बॉर्डर 2’ से भी दर्शकों की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा सनी आने वाले समय में ‘लाहौर 1947’, ‘रामायण पार्ट 1’, ‘सफर’ और ‘जाट 2’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि ‘सफर’ से वो ओटीटी पर डेब्यू करेंगे, वहीं एक और एक्शन फिल्म भी ओटीटी के लिए लाइन में है।

फैंस को अब ‘बॉर्डर 2’ के नए ट्रेलर और प्रमोशनल कंटेंट का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  टीवी पर देवी बनीं फलक और शफक नाज, असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link