National

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF के पैसे, EPFO 3.0 से जुड़ेगा नया डिजिटल युग

नई दिल्ली, 12 जून 2025

सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून 2025 में अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म के तहत PF खाताधारक अब ATM और UPI के जरिए PF का पैसा निकाल सकेंगे।

EPFO 3.0 एक आधुनिक और यूजर-फ्रेंडली सिस्टम है जो PF संबंधित कामों को पूरी तरह डिजिटल बना देगा। इसके तहत अब तक की पेपरवर्क आधारित प्रक्रिया की जगह एक तेज, पारदर्शी और स्वचालित प्रणाली काम करेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर बिना फॉर्म भरे और लंबा इंतजार किए, सीधे ATM से अपने PF खाते से राशि निकाल सकेंगे।

इसके लिए खाताधारकों को अपने UAN को आधार और बैंक खाते से लिंक कराना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 30 जून 2025 तय की गई है। शुरुआत में खाताधारक अपने PF का 50% तक पैसा ATM के जरिए निकाल पाएंगे। साथ ही, इस कार्ड से PF बैलेंस चेक करना और किसी अन्य बैंक खाते में फंड ट्रांसफर करना भी संभव होगा।

ये भी पढ़ें:

इस सिस्टम में ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा भी जोड़ी गई है। अब क्लेम फाइल करने के बाद मैन्युअल प्रोसेसिंग की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम खुद ही ऑटोमैटिक क्लेम प्रोसेस करेगा और कुछ ही दिनों में पैसा बैंक खाते में पहुंच जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 में UPI से भी पैसे निकालने की सुविधा मिल सकती है। UAN को UPI ऐप से लिंक कर, यूजर OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स इस बदलाव को ऐतिहासिक बता रहे हैं। वे मानते हैं कि यह सुविधा लोगों को इमरजेंसी स्थितियों में त्वरित राहत देगी, लेकिन साथ ही सुझाव देते हैं कि PF फंड को दीर्घकालीन निवेश के रूप में ही प्राथमिकता दी जाए।

EPFO 3.0 से जुड़े ये बदलाव डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ लिविंग को नई दिशा देंगे।

ये भी पढ़ें  बिहार चुनाव : अंतिम दिन 4 सभाओं में गरजे CM योगी, कांग्रेस-आरजेडी को बताया ‘रामद्रोही’ व ‘जंगलराज' का जिम्मेदार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link