Entertainment

Diwali Movie Releases 2026 : 32 साल पुरानी ‘मोहरा’ की वापसी, नयनतारा-प्रभु देवा की फिल्मों से सजे सिनेमाघर

दक्षिण भारतीय सिनेमा की तीन बड़ी फिल्मों के साथ मलयालम और तेलुगु फिल्मों ने भी दी दस्तक, 32 साल बाद अक्षय कुमार की 'मोहरा' फिर बड़े पर्दे पर लौटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 6 नवंबर 2026:

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में मनोरंजन का अच्छा खासा इंतजाम है। 6 नवंबर को हिंदी सहित दक्षिण भारतीय सिनेमा की छह फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें नयनतारा की ‘मूकूथी अम्मन 2’, प्रभु देवा की ‘मून वॉक’ और सूर्या की ‘सीन’ शामिल हैं। खास बात यह है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की 90 के दशक की हिट फिल्म ‘मोहरा’ भी करीब 32 साल बाद सिनेमाघरों में लौट आई है।

हिट गानों के साथ फिर बड़े पर्दे पर ‘मोहरा’

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की फिल्म ‘मोहरा’ 6 नवंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। साल 1994 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ और ‘टिप टिप बरसा पानी’ आज भी लोकप्रिय हैं। दोबारा रिलीज के साथ दर्शकों को इन सितारों की पुरानी हिट फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला है।

सूर्या की ‘सीन’ में एक्शन के साथ कॉमेडी

तमिल फिल्म ‘सीन’ में सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। जीतू माधवन ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी है। एक्शन-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म में नासलेन और नाजरिया नाजिम भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर सूर्या के फैंस के बीच काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें:

नयनतारा फिर निभा रही हैं देवी का किरदार

नयनतारा की ‘मूकूथी अम्मन 2’ साल 2020 में रिलीज हुई तमिल फिल्म का सीक्वल है। सुंदर सी के निर्देशन में बनी यह फिल्म डिवोशनल फैंटेसी-कॉमेडी है। इसमें नयनतारा एक बार फिर देवी के किरदार में दिखाई दे रही हैं। कहानी में धार्मिक पहलुओं के साथ सामाजिक मुद्दों को भी जगह दी गई है। फिल्म में नयनतारा के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, दुनिया विजय, उर्वशी, योगी बाबू, सुनील और सिंगमपुली भी नजर आएंगे।

Advertisement

प्रभु देवा के साथ एआर रहमान का खास अंदाज

‘मून वॉक’ एक तमिल फैमिली कॉमेडी-डांस फिल्म है। इसमें प्रभु देवा मुख्य भूमिका में हैं। मनोज एनएस ने इसका निर्देशन किया है, जबकि संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म में योगी बाबू, अर्जुन अशोकन, अजू वर्गीस, रेडिन किंग्सली और मोट्टई राजेंद्रन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की एक खास बात एआर रहमान का अभिनय है। वह इसमें एक गुस्सैल फिल्म डायरेक्टर का किरदार निभा रहे हैं। प्रभु देवा और एआर रहमान करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।
diwali-movie-releases-2026-mohra-nayanthara-prabhu-deva (2)

अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाएगी मलयालम फिल्म ‘डिस्को’

मलयालम फिल्म ‘डिस्को’ एक्शन-क्राइम थ्रिलर है। उल्लास चेम्बन ने इसका निर्देशन किया है, जबकि चेम्बन विनोद जोस ने कहानी लिखने के साथ प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म में एंटनी वर्गीस पेपे, अर्जुन अशोकन, लुकमान अवारन, देव मोहन, चेम्बन विनोद, श्रीनाथ भासी, विष्णु उन्नीकृष्णन और फेमिना जॉर्ज अहम किरदारों में हैं। इसकी कहानी मुठभेड़, धोखे और अंडरवर्ल्ड की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ लोग एक बड़े काम को अंजाम देने की कोशिश करते नजर आएंगे।
diwali-movie-releases-2026-mohra-nayanthara-prabhu-deva (3)

बचपन की यादें ताजा करेगी ‘समर हॉलिडेज’

तेलुगु फिल्म ‘समर हॉलिडेज’ एक सोशल ड्रामा है। श्रीकर नयन जी ने इसका निर्देशन किया है। धीरज मोगिलिनेनी और गिरि बाबू वल्लभनेनी फिल्म के निर्माता हैं। इसमें रोहन, अरुण, खुशी, जया सुधा, वासुकी आनंद, राजीव कनकला और हर्षवर्धन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बचपन की यादों, स्कूल की छुट्टियों और जिंदगी में मिलने वाले सबक पर आधारित है।

ये भी पढ़ें  कानूनी पचड़े में फंसा अभिनेत्री सनी लियोनी का रेस्तरां-बार, सुरक्षा कारणों से निर्माण पर लगी रोक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link