Entertainment

यूट्यूब पर रिलीज़ हुई फ़िल्म

सिनेमा : 3 सितंबर 

The Lady Killer नाम की फिल्म, जिसमें अर्जुन कपूर और  भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, अब फ्री में यूट्यूब पर उपलब्ध है. इस फिल्म का सफर काफी अलग रहा है. इसका ट्रेलर बिना किसी शोर के इंटरनेट पर रिलीज हुआ और फिल्म 3 नवंबर 2023 को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

द लेडी किलर का ट्रेलर रिलीज से कुछ दिन पहले ही चुपचाप इंटरनेट पर डाला गया था.जब फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो इसे केवल गिने-चुने थिएटर्स में दिखाया गया. बहुत से लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए और डिजिटल प्लेटफार्म पर इसके आने का इंतजार कर रहे थे।

लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. 2 सितंबर से द लेडी किलर  यूट्यूब पर टी सीरीज चैनल पर फ्री में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म किराए या पे-पर-व्यू पर नहीं, बल्कि फ्री  के देखी जा सकती है। 

ये भी पढ़ें:

45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,00,000 से भी कम कमाई की. यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई.

Advertisement

ये भी पढ़ें  'Money Heist' सीजन 6 से फिर लौट रहे हैं 'प्रोफेसर'...दुनिया देखेगी सबसे बड़े चोर के नए पैंतरे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link