Entertainment

IFFI 2025 : ‘कांतारा’ की तारीफ में रणवीर सिंह का बयान विवादों में…सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा

रणवीर ने वह सीन स्टेज पर रीक्रिएट भी किया। हालांकि ऋषभ शेट्टी हंसते नजर आए, लेकिन पीछे बैठे कई लोग इस पर असहज और निराश दिखे

नई दिल्ली/गोवा, 30 नवंबर 2025:

गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर ‘कांतारा’ चैप्टर 1 और इसके लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते नजर आते हैं। लेकिन इस बीच रणवीर कुछ ऐसा बोल गए, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं।

मंच पर बातचीत के दौरान रणवीर ने बताया कि उन्होंने ‘कांतारा’ थिएटर में देखी और ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस उन्हें बेहद पसंद आई। इसी सिलसिले में उन्होंने फिल्म के एक सीन का ज़िक्र करते हुए कहा ‘खासतौर पर जब आपके अंदर फीमेल भूत आ जाता है’। इसके बाद रणवीर ने वह सीन स्टेज पर रीक्रिएट भी किया। हालांकि ऋषभ शेट्टी हंसते नजर आए, लेकिन पीछे बैठे कई लोग इस पर असहज और निराश दिखे।

रणवीर सिंह द्वारा कर्नाटक के तुलु समाज में पूजनीय देवी चामुंडा को ‘भूत’ कहने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी टिप्पणी को असम्मानजनक बताते हुए गुस्सा जताया और उन्हें सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोपी बताया।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- रणवीर ने माता चामुंडा को भूत कह दिया, ये बिल्कुल अपमान है। दूसरे यूजर ने लिखा यही वजह है कि एक्टर्स को प्रमोशन्स में कम बुलाया जाता है, विवाद ज्यादा करते हैं। एक टिप्पणी में कहा गया रणवीर सिंह को ऐसी बात कहने से पहले सोचना चाहिए था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर रिलीज : मेरठ में दिखा अक्षय कुमार, अरशद वारसी व सौरभ शुक्ला का ये अंदाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link