Entertainment

मार्च के आखिरी हफ्ते OTT देगा तगड़ा कंटेंट… रोमांस, क्राइम, हॉरर से डॉक्यूमेंट्री तक लंबी लिस्ट

26 से 27 मार्च के बीच होंगी कई बड़ी रिलीज, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में व सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, 23 मार्च 2026:

मार्च का आखिरी हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इस बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें रोमांस, क्राइम, हॉरर और डॉक्यूमेंट्री जैसे कई जॉनर शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-03-23 at 11.59.34 AM (1)

सबसे पहले बात करें 26 मार्च की रिलीज की, तो इस दिन दो बड़े टाइटल सामने आ रहे हैं। एक है क्राइम ड्रामा सीरीज ‘डिटेक्टिव होल’, जो एक जासूस की कहानी है। वह ओस्लो में हुई सीरियल हत्याओं की जांच करता है और इस दौरान अपनी निजी परेशानियों से भी जूझता दिखता है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी।

ये भी पढ़ें:

इसी दिन एक हॉरर सीरीज ‘समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन’ भी रिलीज होगी। इसमें अजीब घटनाओं और डरावने माहौल के बीच कहानी आगे बढ़ती है। यह भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 27 मार्च को ओटीटी पर और ज्यादा हलचल रहने वाली है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इसी दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। यह एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म शुरुआत में रेंट पर उपलब्ध रहेगी।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-03-23 at 11.59.34 AM

इसी दिन साउथ की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘कट्टान’ भी रिलीज होगी। कहानी एक गांव में हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। म्यूजिक फैंस के लिए भी इस हफ्ते खास कंटेंट है। बीटीएस की डॉक्यूमेंट्री ‘बीटीएस द रिटर्न’ 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसमें बैंड के कमबैक और उनकी तैयारी को दिखाया गया है।

 

READ MORE

ये भी पढ़ें  बीजेपी नेता के बेटे को कार से कुचलने की कोशिश, पुलिस ने केस दर्ज किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link