Sports

IPL फैन पार्क 2026 : 15 शहरों में दिखेगा लाइव मैच का रोमांच…तीन वीकेंड में होगा आयोजन

स्टेडियम जैसा माहौल अब शहर-शहर, फैंस को मिलेगा नया अनुभव, पहले चरण में यूपी के मथुरा मेरठ समेत 11 राज्यों के 15 शहरों को शामिल किया गया, लाइव स्क्रीनिंग के साथ म्यूजिक, गेम्स और कई एक्टिविटी होंगी

स्पोर्ट्स डेस्क, 23 मार्च 2026:

आईपीएल का रोमांच अब सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने TATA IPL Fan Park 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में फैंस को एक साथ बैठकर लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा।

पहले चरण में 11 राज्यों के 15 शहरों को चुना गया है। यह आयोजन आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के साथ ही होगा, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को अपने शहर में ही स्टेडियम जैसा माहौल मिल सके।

फैन पार्क तीन अलग-अलग वीकेंड में लगाए जाएंगे। पहला वीकेंड 28 और 29 मार्च, दूसरा 4 और 5 अप्रैल, जबकि तीसरा 11 और 12 अप्रैल को होगा। हर वीकेंड में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन के शहरों को शामिल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें हिस्सा ले सकें। इसमें यूपी के मेरठ व मथुरा जिले को भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:

इन फैन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर मैच की लाइव स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। बच्चों के लिए खेलने की जगह होगी, वहीं युवाओं के लिए वर्चुअल बैटिंग, बॉलिंग नेट्स, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ जैसी एक्टिविटी भी रखी गई हैं।

बता दें कि इस पहल की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह कार्यक्रम आईपीएल को छोटे शहरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं और मैच का लुत्फ उठाते हैं।

ये भी पढ़ें  LU न्यू कैंपस में लॉ छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट में मनमानी का आरोप, रिवाइज की मांग पर अड़े छात्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button