Sitapur City

एक महीने से फैली बाघ की दहशत…एक बार फिर मिले पग चिन्ह, खेत जाने से कतरा रहे किसान

कई किसानों ने कहा कि बाघ कभी भी किसी खेत में छिप सकता है, इसलिए वे अपने बच्चों और पशुओं को भी बाहर भेजने में डर रहे हैं

सीतापुर, 30 नवंबर 2025:

हरगांव इलाके में पिछले एक महीने से बाघ की मौजूदगी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। पहले मुमताजपुर और अंदौली में पगचिह्न मिलने के बाद अब भूड़पुरवा के खेतों में भी बाघ के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसान खेतों में काम करने से डर रहे हैं, खासकर गन्ने के खेतों में बाघ के छिपे होने की आशंका से लोग फसल कटाई तक टाल रहे हैं।

भूड़पुरवा मजरा रायपुर में पगचिह्न दिखने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि शाम होने पर वे घरों से बाहर निकलने तक से कतराते हैं। कई किसानों ने कहा कि बाघ कभी भी किसी खेत में छिप सकता है, इसलिए वे अपने बच्चों और पशुओं को भी बाहर भेजने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर बाघ को पकड़े जाने की मांग की है।

इस बीच, वन विभाग की टीमों ने शनिवार को भूड़पुरवा और अंदौली क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं मिल सका। हरगांव रेंज के वन दरोगा मुकेश वर्मा, ओम प्रकाश, सोमनी राठौर और विनय सिंह ने भूड़पुरवा के आसपास तलाशी ली, जबकि दूसरी टीम ने विवेक कुमार दीक्षित की अगुवाई में अंदौली क्षेत्र खंगाला। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमानों की कमी, 2035 तक पाकिस्तान के बराबर हो सकती है ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link