Sitapur City

Cyber Fraud का नया पैंतरा, मोबाइल खुद हुआ Switch Off और खाली हो गया सिपाही का खाता

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हुआ शिकार, मोबाइल अचानक बंद होने के 15 मिनट बाद ऑन हुआ, आशंकित पुलिसकर्मी ने बैलेंस चेक किया तो बैंक खाते से UPI के जरिए 98,506 रुपये ट्रांसफर हो चुके थे, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR

सीतापुर, 8 अगस्त 2026:

सीतापुर में एक पुलिसकर्मी के साथ हुए Cyber Fraud ने ठगी के नए तरीके की आशंका खड़ी कर दी है। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार का मोबाइल अचानक अपने आप Switch Off हो गया। करीब 15 मिनट बाद जब फोन दोबारा ऑन हुआ और उन्होंने Salary Account का बैलेंस चेक किया तो UPI के जरिए 98,506 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जा चुके थे।

मोबाइल बंद होने के दौरान हुआ ट्रांजैक्शन

सिपाही धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर अचानक बंद हो गया। लगभग 15 मिनट बाद फोन चालू हुआ। इसके बाद उन्होंने करीब 2 बजे बैंक बैलेंस देखा तो पता चला कि दोपहर 1:45 बजे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से UPI के जरिए 98,506 रुपये निकाल लिए गए।

ये भी पढ़ें:

तुरंत 1930 पर की शिकायत

पीड़ित पुलिसकर्मी ने रकम निकलने की जानकारी मिलते ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है।

परिवार की बचत एक झटके में खत्म

धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि परिवार का खर्च, इलाज, बच्चों की पढ़ाई और पर्सनल लोन की किस्तों के लिए उन्होंने छोटी-छोटी बचत कर यह रकम खाते में जमा की थी। अचानक पूरी रकम निकल जाने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों की फीस और लोन की किस्त भी जमा नहीं हो सकी है।

नए Cyber Fraud एंगल की जांच

इस मामले की सबसे अहम बात यह है कि पीड़ित का मोबाइल कुछ समय के लिए अपने आप Switch Off हो गया। इसी दौरान खाते से UPI ट्रांजैक्शन हो गई। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह SIM Swap, नेटवर्क से जुड़ी किसी तकनीकी छेड़छाड़ या किसी दूसरे साइबर फ्रॉड का मामला है।

ये भी पढ़ें  उग्रवादी संगठन उल्फा को कर रहे थे फंडिंग... खाक छानते उन्नाव आई असम पुलिस, छिपे आरोपी मिले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button