Sitapur City

8 साल बाद घर वापसी, अनुष्ठान के बीच ‘अब्दुल्ला’ ने पहना जनेऊ, बने ‘दरोगा सिंह’, बेटे ने भी थामा हाथ

सीतापुर में धार्मिक कार्यक्रम में पिता-पुत्र ने सार्वजनिक रूप से की घोषणा, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और शुद्धिकरण संस्कार के बाद बदले नाम, आयोजकों ने बताया पूरी प्रक्रिया स्वेच्छा से हुई, स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

सीतापुर, 25 जून 2026:

सीतापुर के तंबौर कस्बे में एक पिता और पुत्र की धर्म वापसी ने सुर्खियां बटोर रहीं हैं। हरगांव थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दोबारा सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। कार्यक्रम तंबौर स्थित देवी मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ।

हरिरामपुर निवासी दरोगा सिंह का कहना है कि करीब आठ वर्ष पहले उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। उस दौरान उन्होंने अपना नाम अब्दुल्ला रखा था, जबकि उनके पुत्र का नाम खालिद रखा गया था। उनका कहना है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया उस समय लहरपुर क्षेत्र की एक मस्जिद में पूरी हुई थी।
sitapur-ghar-wapsi-abdullah-returns-to-sanatan-dharma-daroga-singh

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, शुद्धिकरण और अन्य धार्मिक संस्कार कराए गए। इसके बाद पिता-पुत्र ने सार्वजनिक रूप से सनातन धर्म में वापसी की घोषणा की। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मौजूद लोगों ने दोनों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री सीनू बजरंगी समेत संगठन के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि धर्म वापसी की पूरी प्रक्रिया स्वेच्छा से की गई और इसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं था। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मशरूम उत्पादन में UP बना देश में नंबर-1, 51 हजार मीट्रिक टन के साथ बनाया नया National Record

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link