Sitapur City

ट्यूशन टीचर ने मासूम से की अश्लील हरकतें…कमरे में बंद भाइयों ने ऐसे पकड़वाया आरोपी

घर में अकेले थे तीनों बच्चे, फोन कर मार्केट गई मां को दी जानकारी, पहुंचते ही परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

सीतापुर, 2 मई 2026:

शहर कोतवाली इलाके में एक ट्यूशन शिक्षक पर 7 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप लगा है। घटना उस वक्त हुई जब घर के सदस्य बाहर गए थे और तीनों बच्चे घर में अकेले थे। बच्ची के भाइयों की सतर्कता से समय रहते परिजन घर लौटे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले परिवार के बच्चों को संतोष श्रीवास्तव नाम का शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। शुक्रवार देर शाम परिवार के लोग मार्केट गए थे इसी दौरान संतोष घर पहुंचा। उसने पहले बच्ची के दोनों भाइयों को बहाने से एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह बच्ची को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

संतोष की हरकत से आशंकित कमरे में बंद भाइयों ने किसी तरह फोन से मां को सूचना दी। बच्चों की बात सुनते ही परिजन सारा काम छोड़ तुरंत घर पहुंचे। घर आने पर वही हालात दिखे जैसा फोन पर बताया गया था। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी। सात साल की बच्ची काफी सहमी हुई थी।

ये भी पढ़ें:

कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  Sitapur News : खाकी की दौड़ में 3 अभ्यर्थी बेहोश, 875 की Physical Test परीक्षा में 144 हुए फेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link