Sitapur City

लापता किशोरी का शव मिला, पिता ने बताए थे संदिग्ध युवकों के नाम, लापरवाही पर दरोगा सस्पेंड, इंस्पेक्टर की होगी जांच

11 अगस्त से गायब थी 16 साल की सबरीन, मजार के पास पेड़ से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि, तीन नामजद आरोपी हिरासत में, पुलिस कॉल डिटेल समेत दूसरे सबूत खंगाल रही, पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को एसपी ने किया सस्पेंड, इंस्पेक्टर की जांच के आदेश

सीतापुर, 16 अगस्त 2026:

यूपी के सीतापुर जिले की कोतवाली देहात क्षेत्र में चार दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी सबरीन का शव गांव के पास मजार के नजदीक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद कचनार चौकी इंचार्ज एसआई तेज बहादुर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। कोतवाली देहात प्रभारी अमर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

11 अगस्त को घर से लापता हुई थी किशोरी

कोतवाली देहात क्षेत्र के सहरोई गांव निवासी नजरू की 16 वर्षीय बेटी सबरीन 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी। परिवार ने गांव के ही मो इलियास, रहीस और सलमान उर्फ अरमान पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें:

पुलिस पर लगा लापरवाही बरतने का आरोप

परिवार का कहना है कि किशोरी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद भी नामजद आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने कचनार चौकी इंचार्ज पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

sitapur-missing-teenage-girl-dead-police-action (2)

मजार के पास मिला शव, भीम आर्मी ने दागे सवाल

14 अगस्त को किशोरी का शव गांव के पास मजार के नजदीक पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। मामला सोशल मीडिया पर भी पहुंचा। भीम आर्मी संगठन ने घटना को लेकर आवाज उठाई, चंद्रशेखर आजाद ने भी मामले को लेकर पोस्ट की।

पैनल ने किया पोस्टमार्टम, चौकी इंचार्ज सस्पेंड, इंस्पेक्टर की जांच के आदेश

किशोरी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एंटीमार्टम हैंगिंग यानी फंदे से लटकने की पुष्टि हुई है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बीच एसपी अंकुर अग्रवाल ने कचनार चौकी इंचार्ज एसआई तेज बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया। कोतवाली देहात प्रभारी अमर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, नामजद आरोपी हिरासत में

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव देर रात गांव पहुंचा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल की मौजूदगी में देर शाम अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  कार में बैठे-बैठे शिक्षक ने दम तोड़ा, टायर बदलते समय बिगड़ी तबीयत, बेटी बोली- पापा उठिए, घर चलिए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button