Sitapur City

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध फिर इराक गया युवक, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की FIR

करीब चार साल पहले बाराबंकी के युवक से तय हुई थी शादी, दादा की मौत के बाद घर आने पर बढ़ी नजदीकी, युवती का आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध, अब परिवार दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा, पुलिस ने इराक में रह रहे युवक व उसके परिवार पर केस दर्ज कर शुरू की जांच

सीतापुर, 6 सितंबर 2026:

यूपी के सीतापुर जिले में शादी तय होने के बाद युवती से ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित युवक के साथ उसकी मां, बहन व भाई को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। युवक फिलहाल इराक में पढ़ाई कर रहा है।

चार साल पहले तय हुई थी शादी

महमूदाबाद इलाके की युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले उसकी शादी बाराबंकी के कोठी क्षेत्र के सराय हिजरा निवासी अकमल के साथ तय हुई थी। युवती के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले उसके दादा की मौत के बाद अकमल उसके घर आया था। वह कई दिनों तक वहां रुका।

ये भी पढ़ें:

इराक जाने के बाद भी फोन करता रहा

युवती का आरोप है कि शादी तय होने की बात कहकर अकमल ने उसे भरोसे में लिया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में अकमल इराक चला गया। युवती के मुताबिक, इराक जाने के बाद भी दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती रही।

भाई की शादी में भारत आया तो फिर मिला

नवंबर 2025 में अकमल अपने भाई की शादी में भारत आया था। इस दौरान भी उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह दोबारा इराक के हौजाए नजब में पढ़ाई करने चला गया। युवती का कहना है कि अब अकमल व उसका परिवार शादी से इनकार कर रहा है। परिवार उसकी शादी दूसरी जगह करने की तैयारी कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि अकमल की मां रहमतुलनिशा, बहन असफा रिजवी व भाई जुल्फिकार को भी पूरे मामले की जानकारी थी।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य, इराक से बुलाया जाएगा आरोपी

इस घटना के बारे में महमूदाबाद पुलिस का कहना है कि एफआईआर में दर्ज कराए गए आरोपों के आधार पर सीडीआर खंगाला जाएगा। वहीं परिवार व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के ही माध्यम से इराक में रह रहे आरोपी युवक को बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  पैन कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पर लगवाते थे अंगूठा, फिर लेते थे सिम, खोलते थे बैंक अकाउंट, तीन फ्रॉड हत्थे चढ़े

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button