Raebareli City

रायबरेली में गरजे राहुल गांधी, कहा…तैयार रहिए आ रहा आर्थिक संकट, युवाओं व किसानों को लगेगा झटका

दो दिन के दौरे में पहले दिन बछरावां में बजरंग बली के दर्शन कर बरात घर सौंपा, जनसभा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

विजय पटेल

रायबरेली, 19 मई 2026:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।

राहुल गांधी पहले बछरावां के चुरुवा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए। इसके बाद ठकुराइन खेड़ा पहुंचकर सांसद निधि से निर्मित बारात घर का लोकार्पण किया और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक झटका अदानी अंबानी व पीएम को नहीं लगेगा। इसकी असली चोट उन लोगों को सहनी पड़ेगी जो रोज़गार, खेती और छोटे कारोबार के सहारे अपने परिवार चला रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 2.28.13 PM

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आर्थिक ढांचे में किए गए बदलावों के कारण ऐसा तूफान आने वाला है, जैसा लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। राहुल के मुताबिक, बहुत कठिन दौर सामने है, लेकिन सरकार हालात संभालने के बजाय गंभीर कदम उठाने से बच रही है।

महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों से बेखबर है।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 2.28.13 PM (1)

प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि प्रधानमंत्री खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के मजदूरों, युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को आने वाले दिनों में गंभीर आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इससे पूर्व राहुल गांधी का लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button