Raebareli City

मुठभेड़ में गैंग की चाल फेल… 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, पैर में लगी गोली

रात डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान कंटेनर से भागने की कोशिश, पुलिस पर की फायरिंग, एक साथी फरार

विजय पटेल

रायबरेली, 26 अप्रैल 2026:

डलमऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी गैंगस्टर नजमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई देर रात चेकिंग के दौरान हुई, जब संदिग्ध कंटेनर को रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

डलमऊ पुलिस मकनपुर तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आईटीबीपी के सामने भटनी हार गांव के पास एक कंटेनर को रोका गया। पुलिस को देखते ही उसमें सवार दो लोग उतरकर भागने लगे और फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें नजमुद्दीन निवासी सूफी टोला, मीरगंज बरेली के पैर में गोली लग गई। उसे मौके पर पकड़ लिया गया। घायल हालत में पहले सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:

मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मोहम्मद सुबीन भाग निकला। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नजमुद्दीन पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। नजमुद्दीन फरार साथी सुबीन के साथ फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  LPG संकट: फैल रहीं अफवाहों पर केंद्र सरकार चिंतित...सभी राज्य सरकारों को दी ये सलाह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link