Raebareli City

पत्नी के प्रेम प्रसंग पर टोकाटाकी करता था पति… प्रेमी मौसेरे भाई ने ली जान, कॉल डिटेल ने भेजवाया जेल

तीन दिन पूर्व बछरावां थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या, खुद पत्नी ने ही दर्ज कराई थी अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

विजय पटेल

रायबरेली, 18 जून 2026:

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में पानी की टंकी पर तैनात गार्ड बिंदा प्रसाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि मृतक के मौसेरे भाई ने अंजाम दिया था। उसका मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से घर का माहौल तनाव भरा रहता था।

बता दें कि 15 जून को ग्राम ठकुराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी पर गार्ड के रूप में काम करने वाले बिंदा प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। जलजीवन मिशन के तहत बनी टंकी ट्रायल पीरियड में थी इसलिए ठेकेदार ने पटरी दुकानदार बिंदा को रात में गार्ड की जिम्मेदारी सौंप दी थी। घटना की सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में मिला था।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद उनकी पत्नी ललिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए थे। मामले के खुलासे के लिए बछरावां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के मौसेरे भाई राजकिशोर पर शक गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ उसका पिछले तीन साल से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा था। विवाद बढ़ने के बाद उसने बिंदा प्रसाद की हत्या की योजना बनाई और धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रायबरेली के युवक को सऊदी अरब में इसलिए मिली सजा... परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link