Raebareli City

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर निकाली शोभायात्रा…पंच प्यारों पर बरसे फूल

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह लगे लंगरों में सभी वर्गों के लोग बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए

विजय पटेल

रायबरेली, 25 नवंबर 2025:

कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु नानक नगर में मंगलवार को नौवें सिख गुरु, हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वां शहीदी दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सिख समुदाय की संगत ने शोभायात्रा का आयोजन किया, जिसमें पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

WhatsApp Image 2025-11-25 at 3.27.12 PM
Nagar Kirtan Honors Guru Tegh Bahadur

शोभायात्रा दोपहर में गुरु नानक नगर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों सुपर मार्केट, हाथी पार्क चौराहा से होती हुई वापस गुरु नानक नगर में संपन्न हुई। आगे-आगे पंच प्यारे चल रहे थे, जबकि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने गुरु महाराज के जयकारों के साथ पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। गतका दल की युद्धकला ने शोभायात्रा को आकर्षक बना दिया, जिसे देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

ये भी पढ़ें:

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह लगे लंगरों में सभी वर्गों के लोग बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।

Advertisement

आयोजन के संयोजक रघुवीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनकी शिक्षाएं और त्याग की भावना हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान से आई संगतें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें  बी सुदर्शन रेड्डी : जिन्हें विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, आखिर कौन हैं वो?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link