Raebareli City

मदद के बहाने बदले एटीएम कार्ड, फिर ठगों ने खाते से निकाले पैसे, गिरोह का भंडाफोड़

रायबरेली में अंतरजनपदीय गिरोह के दो बदमाश पकड़े गए, 107 एटीएम कार्ड और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद, मुख्य आरोपी पर रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

विजय पटेल

रायबरेली, 11 जुलाई 2026ः

यूपी के रायबरेली में कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम बूथों पर मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसे उड़ाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 107 एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये नकद और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को गल्ला मंडी रतापुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड मदद के बहाने बदल लिया गया था। बाद में उसके खाते से चार बार में कुल 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डबल फाटक के पास से सूरज सिंह निवासी उन्नाव और सीरश सिंह निवासी हरदोई को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर ग्राहकों की मदद करने का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते थे। बातचीत के दौरान पिन नंबर की जानकारी हासिल कर बाद में खाते से नकदी निकाल लेते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और सीतापुर समेत कई जिलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रायबरेली के युवक को सऊदी अरब में इसलिए मिली सजा... परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button