Raebareli City

पति देखता रह गया, पत्नी ने मासूम संग लगाई नहर में छलांग

पति-पत्नी का आपसी विवाद बना वजह, लोगों ने बहादुरी दिखाई और बचाई दोनों की जान

विजय पटेल

रायबरेली, 8 मई 2026:

मिल एरिया थाना क्षेत्र में सुबह मायके जा रही एक महिला ने अपने मासूम के साथ अचानक शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां लोगों के होश उड़ गए लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और बहादुरी ने दोनों को बाहर निकाल लिया।

गदागंज थाना इलाके के भोपाल सिंह का पुरवा निवासी मीनू अपने पति और छोटे बच्चे के साथ बाइक से मायके जा रही थी। रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और आक्रोश में महिला ने अपने मासूम बच्चे को लेकर शारदा नहर में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें:

महिला और बच्चे को नहर में गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक काफी मात्रा में पानी उनके पेट में जा चुका था जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला एवं बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ : SRMU में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी सपा छात्र सभा, राजभवन के सामने प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link