Raebareli City

मनोज पांडेय ने फहराया ध्वज, मेधावी बच्चे सम्मानित, बोले- अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को हराने की जरूरत

शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया नमन, डीएम ने कहा- रायबरेली की धरती का स्वतंत्रता संग्राम से गहरा नाता, युवा अपनी क्षमता व ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करें

विजय पटेल

रायबरेली, 15 अगस्त 2026ः

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी के रायबरेली में शहीद स्मारक पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों और रायबरेली-ऊंचाहार की जनता को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी बच्चों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वहीं, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कार्यालय में झंडारोहण के बाद जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 15 अगस्त देश के करोड़ों नागरिकों के लिए गर्व और उल्लास का पर्व है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना की। कहा कि तिरंगा देश की पहचान, सोच और गौरव का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:

manoj-pandey-raebareli-independence-day (2)

प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए मनोज पांडेय ने कहा कि देश को हथियारबंद नक्सलवाद और आतंकवाद से काफी हद तक मुक्ति मिली है, लेकिन अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को हराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जातिगत राजनीति के जरिए देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता ऐसे मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देशहित सर्वोपरि होना चाहिए।

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रायबरेली की धरती का स्वतंत्रता संग्राम से गहरा नाता रहा है। यहां के लोगों ने देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल औपचारिक पर्व के रूप में नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के अवसर के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन पर अत्यधिक समय बिताने से बचने की सलाह दी। अपनी क्षमता और ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करें।

ये भी पढ़ें  हिंदूवादी संगठन ने लगाया पोस्टर... इन्हें दी 'कांग्रेसाचार्य' व 'कालनेमि' की उपाधि, केस दर्ज

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button