Raebareli City

एक माह बाद नहीं लिखा मुकदमा…विधायक-एसपी में नोकझोंक, वीडियो वायरल

कार्रवाई में देरी पर भड़कीं विधायक, 15 दिन का मिला भरोसा, किसान की मौत से जुड़ा है मामला, परिजनों ने लोन में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

विजय पटेल

रायबरेली, 16 अप्रैल 2026:

सदमे से किसान की मौत के मामले में विधायक पल्लवी पटेल पीड़ित परिवार से मिलीं। इन दौरान उनकी एसपी रवि कुमार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें विधायक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तरफ से उन्हें शांत रहने की बात कही जा रही है।

पूरा मामला जगतपुर क्षेत्र के छिछोरा गांव से जुड़ा है। यहां करीब एक महीने पहले किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। परिवार का आरोप है कि उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर बैंक से करीब पांच लाख का लोन लिया गया। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में बैंक से रिकवरी नोटिस आने लगे, जिससे किसान तनाव में आ गया। परिजनों का कहना है कि इसी दबाव में उसकी जान चली गई। इस मामले में नामजद तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:

इसी मामले में विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार के बीच मौजूद रहकर ही उन्होंने एसपी को फोन मिलाया। ये कॉल और बातचीत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बातचीत के दौरान विधायक नाराज दिखतीं हैं। वह पूछती हैं कि उनकी पूरी बात सुने बिना फोन क्यों काट दिया गया। इस पर एसपी की ओर से जवाब आता है कि गुस्से में बात करने से बात आगे नहीं बढ़ती। इसके बाद विधायक सीधे मुद्दे पर आती हैं और पूछती हैं कि मामले में कार्रवाई कब तक होगी।

शुरुआत में साफ जवाब नहीं मिलता, फिर करीब 15 दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया जाता है। इस पर विधायक सख्त लहजे में कहती हैं कि तय समय में काम न हुआ तो वह खुद एसपी ऑफिस पहुंचकर जवाब लेंगी। बताया जा रहा है कि इस बातचीत के बाद एसपी रवि कुमार ने जगतपुर थाने के प्रभारी को फटकार लगाई। लंबित मामले में देरी को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में CM योगी बोले... अंतिम व्यक्ति की आवाज सदन तक पहुंचाना लोकतंत्र की असली ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link