Raebareli City

रायबरेली में गूंजा गंगा एक्सप्रेसवे का उत्साह, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से खुलेगा विकास का नया अध्याय

ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ राज्य मंत्री व विधायक हुए शामिल, 200 एकड़ के औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव बना चर्चा का केंद्र

विजय पटेल

रायबरेली, 29 अप्रैल 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के रोझैया भीखमशाहपुर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यहां आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री दिनेश सिंह, ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय, विधायक अशोक कोरी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उनके अनुसार एक्सप्रेसवे के जरिए न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और विकास को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.51.28 PM

विधायक मनोज पांडेय ने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के कारण उनके विधानसभा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि करीब 200 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए रास्ते खोलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर डीएम सरनीत कौर, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, सीडीओ अंजुलता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हेमा मालिनी ने ब्रज में मनाई गोपाष्टमी, अपने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link