Raebareli City

रायबरेली: आचार्य महावीर की स्मृति में सजा ‘पुस्तक मेला’…साहित्य प्रेमियों का लगा जमावड़ा

मेला नौ नवंबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन साहित्यिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। इसके तहत कवि सम्मेलन, नाट्य प्रस्तुति, हेल्थ कैम्प, लोकगीत संध्या और बच्चों की निबंध-लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां होंगी।

विजय पटेल

रायबरेली, 1 नवंबर 2025:

रायबरेली स्थित फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज मैदान परिसर में ‘आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला–2025’ का आज आगाज हुआ। नौ नवंबर तक चलने वाले मेले के पहले दिन ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, साहित्यकार और नागरिक पहुंचे।

Raebareli Book Fair Honors Acharya Mahavir
Raebareli Book Fair Honors Acharya Mahavir

फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान परिसर में हुए उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि एम्स रायबरेली की निदेशक प्रो. अमिता जैन रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर संबोधन में कहा “पुस्तकें मानवता की सबसे बड़ी शिक्षक हैं। डिजिटल युग में भी पढ़ने की संस्कृति को जीवित रखना समाज की जिम्मेदारी है। हम दुनिया की पचास भाषाएं जान लें, पर मातृभाषा हमें दिलों से जोड़ती है यही सच्ची शिक्षा है।”

ये भी पढ़ें:

राही विकासखंड प्रमुख धर्मेंद्र यादव, रायबरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश तिवारी, सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष चौहान, और कॉलेज के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव विशेष अतिथि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सोनकर ने कहा कि “रायबरेली की सांस्कृतिक धरोहर को पुस्तक मेला जैसी पहल नया जीवन देती है।” राकेश तिवारी ने कहा कि “आचार्य द्विवेदी का योगदान भारतीय साहित्य का स्वर्ण अध्याय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।” वहीं डॉ. मनीष चौहान ने कहा कि “पुस्तकें पढ़कर ही हम जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं।”

Advertisement

आयोजन समिति ने बताया कि यह मेला 1 से 9 नवंबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन साहित्यिक, सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। इसके तहत कवि सम्मेलन, नाट्य प्रस्तुति, हेल्थ कैम्प, लोकगीत संध्या और बच्चों की निबंध-लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां होंगी। संचालन गौरव अवस्थी (संयोजक) और राजीव भार्गव (स्वागत प्रभारी) ने किया। इस अवसर पर परमजीत सिंह गांधी, धर्मेंद्र द्विवेदी, युगल किशोर तिवारी, गिरजा शंकर मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, के.के. मिश्रा, डॉ. अमिता खुबेले, रेनू श्रीवास्तव, हसन रायबरेलवी, राजेश सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मंत्री दिनेश प्रताप ने अमित शाह के समर्थन में खोला मोर्चा, धरना देकर राहुल-प्रियंका से मांगा इस्तीफा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link