Raebareli City

रायबरेली : जिला अस्पताल को मिली हाईटेक लॉन्ड्री… अब मरीजों को समय पर मिलेगा साफ लिनेन

निजी कंपनी ने लगाई आधुनिक मशीनें, रोज 300 से 500 चादरों की धुलाई की क्षमता, संक्रमण पर काबू पाने में मिलेगी मदद, स्टाफ को भी राहत

विजय पटेल

रायबरेली, 5 मई 2026:

जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए मंगलवार को मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री की शुरुआत की गई। इस सुविधा से लिनेन की सफाई को रफ्तार मिलेगी। इससे यहां भर्ती मरीजों को सेहतमंद माहौल मिल सकेगा।

अस्पताल परिसर में बनी इस नई यूनिट का उद्घाटन सीएमएस पुष्पेंद्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नई लॉन्ड्री में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिन्हें एक निजी कंपनी ने स्थापित किया है। यहां रोजाना करीब 300 से 500 चादरों की धुलाई की क्षमता है। अब तक अस्पताल में लिनेन की सफाई को लेकर जो दिक्कतें सामने आती थीं, उनसे काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को समय पर साफ, स्वच्छ लिनेन मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि साफ-सफाई बेहतर होने से संक्रमण का खतरा भी कम होगा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक नई व्यवस्था से न सिर्फ मरीजों को सुविधा मिलेगी, बल्कि अस्पताल में साफ-सफाई के मानकों को भी मजबूत किया जा सकेगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button