Raebareli City

मंत्री ने की ईंधन बचाने की पहल… पैतृक जिले के डीएम व एसपी को लिखा पत्र, कही ये बात

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने डीएम व एसपी से कहा- सुरक्षा में लगी सरकारी गाड़ी को काफिले के साथ न भेजें, कार्यक्रम में सम्बंधित विभाग के अफसर ही आएं

विजय पटेल

रायबरेली, 14 मई 2026:

पीएम की अपील के बाद राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को अपने पैतृक जिले के डीएम व एसपी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सुरक्षा में लगी जिले की सरकारी गाड़ी को काफिले के साथ न भेजने की बात कही है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि अनावश्यक कार्यक्रमों का आयोजन न किया जाए, जिससे ईंधन की खपत हो।

बता दें कि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पैतृक जिला रायबरेली है। उनका अक्सर यहां आना-जाना लगा रहता है। इसी को लेकर उन्होंने इस पत्र में कहा कि सरकारी आयोजनों में प्रतिभाग करते समय हमारे विभाग के अधिकारी वाहन लेकर मेरे साथ नहीं चलेंगे। जिस विभाग का आयोजन होगा सिर्फ उसी के अधिकारी वाहन का प्रयोग कर सकेंगे। रायबरेली प्रवास के दौरान सुरक्षा के लिए आने वाली गाड़ी को साथ न भेजा जाए।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का आयोजन कम से कम किया जाए और यदि जनहित में या शासकीय हित में किया जाना आवश्यक हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि किसी भी प्रकार के उत्सवधर्मी कार्यकमों का आयोजन न किया जाए, जिसमें अनावश्यक ईधन व ऊर्जा का अपव्यय हो।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रायबरेली में फूटा जनाक्रोश, सरकार से की सुरक्षा की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button