Raebareli City

प्रधानों के सहारे 2027 की बिसात… रायबरेली में मंत्री ने बताया जीत का प्लान

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास जुटे पंचायत प्रतिनिधि, सीएम का आभार जताया, भाजपा ने इसे गांव के जनप्रतिनिधियों के सम्मान और संगठन की मजबूती से जोड़कर पेश किया

विजय पटेल

रायबरेली, 28 मई 2026:

पंचायत चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के बाद राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि जुटे। इस दौरान प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया। वहीं मंत्री ने 2027 के चुनाव में प्रधानों के सहारे सभी छह विधानसभा में जीत का दावा किया।

कार्यक्रम में जिले भर से आये ग्राम प्रधानों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद जनप्रतिनिधि रहे हैं, इसलिए गांव की राजनीति और प्रधानों की जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था थोपने के बजाय लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने का रास्ता चुना है।

ये भी पढ़ें:

दिनेश प्रताप सिंह ने इस फैसले को सीधे 2027 विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए दावा किया कि रायबरेली के ज्यादातर ग्राम प्रधान भाजपा के साथ खड़े हैं। उनका कहना था कि पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत समर्थन मिलेगा और इसका असर विधानसभा चुनाव में भी दिखाई देगा। जिले की सभी छह विधानसभा में भाजपा जीतेगी। इस विजय का मुख्य आधार ग्राम प्रधान और सरकार का कार्यकाल बढ़ाने वाला फैसला होगा।

Advertisement

इससे पूर्व मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में ’12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रायबरेली पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, कहा- बीजेपी छोड़ अन्य दलों से गठबंधन संभव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link