Raebareli City

राहुल गांधी की नागरिकता मामले की सुनवाई टली… 22 दिसंबर दी गई अगली तारीख

वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में एडजस्टमेंट नोटिस देकर बताया कि वह आज पेश नहीं हो सकेंगे। इसके बाद अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ाते हुए नई तारीख निर्धारित कर दी

विजय पटेल

रायबरेली, 12 दिसंबर 2025:

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को रायबरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन वादी पक्ष के वकील के प्रस्तुत न होने के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 दिसंबर तय की है।

शुक्रवार को जज विवेक कुमार (सेकंड कोर्ट) मामले की सुनवाई के लिए बैठे ही थे कि वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में एडजस्टमेंट नोटिस देकर बताया कि वह आज पेश नहीं हो सकेंगे। इसके बाद अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ाते हुए नई तारीख निर्धारित कर दी।

ये भी पढ़ें:

यह याचिका बेंगलुरु निवासी भाजपा कार्यकर्ता जिग्नेश एम. शिशिर ने दाखिल की है। उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन की नागरिकता रखते हैं और भारतीय संसद को गुमराह कर सांसद बने। जिग्नेश ने यह याचिका 3 दिसंबर को दाखिल की थी, जबकि 5 दिसंबर को उन्होंने अपने वकील के साथ कोर्ट में प्रारंभिक तथ्य प्रस्तुत किए थे।

Advertisement

आज इस प्रकरण पर आगे की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन वादी पक्ष की गैरमौजूदगी के चलते अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी और अगली तारीख 22 दिसंबर तय कर दी।

ये भी पढ़ें  अमेठी में हादसा : पेड़ से टकराकर बारातियों की कार में लगी आग, पांच झुलसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link