ElectionsRaebareli City

दिनेश प्रताप सिंह का विपक्ष पर हमला, बोले- राजनीतिक समीकरण बदलने से नहीं मिलेगा जनता का समर्थन

मंत्री ने ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति करने का लगाया आरोप, अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- एक पार्टी ने अपने पिता की दी हुई विरासत खत्म करके दल का नाम ही पीडीए के रूप में कर दिया

विजय पटेल

रायबरेली, 3 अक्तूबर 2026ः

UP Assembly Election 2027 में सत्ता हासिल करने के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोक रही हैं। विपक्षी दल बयानबाजी कर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं तो बीजेपी भी पलटवार कर रही है। इसी क्रम में रायबरेली में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कांग्रेस में संगठन स्तर पर हुए बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पदाधिकारी व राजनीतिक रणनीतियां बदलते रहते हैं, लेकिन इससे जनता का समर्थन हासिल नहीं होगा।

मंत्री ने विपक्ष पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया और समाजवादी पार्टी के पीडीए को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक पार्टी ने अपने पिता की दी हुई विरासत खत्म करके अपनी पार्टी का नाम पीडीए के रूप में कर दिया। इसके बाद समय-समय पर पीडीए के मायने बदले रहे हैं। भाजपा की विचारधारा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर कायम है।

ये भी पढ़ें:

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों को जनता को समर्थन नहीं मिल रहा है, इसका मतलब लोगों को पीएम मोदी की नीतियों में भरोसा है। उन्होंने कहा कि जिस भाव से पीएम देशवासियों की सेवा कर कर रहे हैं, वह लोगों को पसंद है। लोगों को पूरा विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, देशवासी सुरक्षित हैं और साथ ही उनका भविष्य व सम्मान सुरक्षित है।

मंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने सीएम योगी, मंत्रियों और आम लोगों से मिले शुभकामना संदेशों को उन्होंने सामाजिक जीवन में संबल बताया। उन्होंने कहा कि उनके ‘अभाव से प्रभाव’ तक के सफर में रायबरेली की जनता के आशीर्वाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, मीडिया संयोजक मोहित सिंह, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, विपक्ष पर साधा निशाना

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link