Raebareli City

बस से टकराकर एक किमी तक घिसटती रही बाइक…दंपति की मौत, बेटा मौत से जूझ रहा

ऊंचाहार इलाके में हुआ हादसा, टक्कर के बाद चालक बस लेकर भागा, गंभीर हालत में 10 साल का बेटा जिला अस्पताल रेफर, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

विजय पटेल

रायबरेली, 23 अप्रैल 2026:

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बुधवार रात एक हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।

सबीसपुर निवासी दशरथ 36 अपनी पत्नी माधुरी और 10 साल के बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे अरखा गांव के पास कोल्ड स्टोर के नजदीक तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए मनऊ का इंदारा तक ले गया।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बुरी तरह घायल हुए दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनका बेटा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। बस और चालक की पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बैठक में फूट-फूट कर रोए नायब तहसीलदार... सबके सामने कही ये बात, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link