Uttarakhand

देहरादून : स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार का अड्डा…जयपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

किशन नगर एक्सटेंशन में पुलिस की छापेमारी में तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, काम दिलाने के बहाने बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराने का है आरोप, मौके से एक स्विफ्ट कार व आपत्तिजनक सामग्री मिली

देहरादून, 14 मई 2026:

देहरादून पुलिस ने कैंट क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। किशन नगर एक्सटेंशन में एक स्कूल के पीछे संचालित इस अवैध धंधे पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया।

बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट इलाके में कुछ लोग महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार करा रहे हैं। सूचना के बाद सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल की निगरानी में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की टीम गठित की गई।

टीम ने बुधवार देर शाम किशन नगर एक्सटेंशन में दबिश डाली। कार्रवाई के दौरान एक स्कूल के पिछले हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने इस मामले में आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं। मौके से मिली स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आशीष कुमार पांडे पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक वह महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दूसरे राज्यों से देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button