Uttarakhand

देहरादून में मॉक ड्रिल : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस और एटीएस ने किया सुरक्षा अभ्यास

देहरादून, 7 मई 2025:

पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को देहरादून के ऋषिकेश क्षेत्र में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

ड्रिल का उद्देश्य आकस्मिक या आतंकी स्थिति में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। अभ्यास के दौरान एम्स ऋषिकेश, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंप, और बस अड्डे जैसे प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा जांच की गई।

इस मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने रिस्पॉन्स टाइम का आकलन किया और मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, आम जनता को आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  Foreign Secretary Vikram Misri को एक साल का सेवा विस्तार, केंद्र ने जारी किया आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link