Uttarakhand

मोदी ने की पेट्रोल-डीजल बचत की अपील… उत्तराखंड में मंत्री स्कूटी से दौड़े

कृषि मंत्री गणेश जोशी पर पीएम की अपील का असर, गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूटी से कार्यालय पहुंचे, लोगों को ईंधन बचत के प्रति किया जागरूक

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 11 मई 2026:

प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर जहां विपक्ष हमलावर है, वहीं भाजपा शासित राज्य सरकारों के मंत्रियों ने स्कूटी से दौड़ लगा दी। इसका उदाहरण उत्तराखंड में देखने को मिला। यहां एक मंत्री स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे।

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी सोमवार को जोशी गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लोगों को पेट्रोल-डीजल की बचत के प्रति जागरूक किया।

ये भी पढ़ें:

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दोपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहनों का उपयोग करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों के लिए अधिकतम दोपहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि समाज में ईंधन बचत और सादगी का सकारात्मक संदेश पहुंचे। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के हित में भी बेहद महत्वपूर्ण है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पिरूल से बदलेगी तस्वीर : रेखा आर्या ने किया बायोमास यूनिट का शुभारंभ , महिलाओं को मिलेगा काम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link