Uttarakhand

पिरूल से बदलेगी तस्वीर : रेखा आर्या ने किया बायोमास यूनिट का शुभारंभ , महिलाओं को मिलेगा काम

जंगलों में आग पर लगाम लगाने की दिशा में पहल, पिरूल खरीद के लिए पहले से लागू है सरकारी नीति स्थानीय स्तर पर ऊर्जा का नया जरिया तैयार, पहाड़ की अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा

राजकिशोर तिवारी

अल्मोड़ा, 19 अप्रैल 2026:

अल्मोड़ा जिले के पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट की शुरुआत हो गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने से आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि पिरूल (चीड़ की पत्तियां) इकट्ठा कर इसे उद्योग को बेचने वाली महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार पहले ही नीति बना चुकी है। इससे उन्हें उनके काम का सही दाम मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पिरूल लंबे समय से बड़ी समस्या रहा है, जिसकी वजह से गर्मियों में जंगलों में आग तेजी से फैलती है। अब इसी पिरूल को बायोमास में बदलकर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे आग की घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-19 at 6.24.48 PM

इस पहल से स्थानीय स्तर पर ऊर्जा का एक नया विकल्प तैयार होगा। साथ ही छोटे उद्योगों को भी इसका फायदा मिलेगा। इलाके की अर्थव्यवस्था को इससे मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में अनिल सिंह शाही, सुंदर सिंह राणा, बालम भाकुनी, भुवन जोशी, पवन भाकुनी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  नोएडा: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़क पर उतरे श्रमिक...आगजनी-पथराव से हालात बिगड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button