Barabanki City

खेत में रखे भूसे में भड़की आग…लड़खड़ाकर लपटों के बीच गिरा बुजुर्ग किसान, झुलसकर तोड़ा दम

अहमदाबाद में रह रहे बेटों को दी गई खबर, ग्रामीणों की मदद से सीएचसी ले जाया गया, लखनऊ रेफर होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

बाराबंकी, 19 अप्रैल 2026:

सुबेहा थाना क्षेत्र के नीमामऊ गांव में खेत में लगी आग बुझाने की कोशिश में एक बुजुर्ग किसान की जलकर मौत हो गई। किसान आग पर काबू पाने की कोशिश में हड़बड़ा गया और वह लपटों के बीच गिर गए।गंभीर रूप से झुलसने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गांव निवासी 65 वर्षीय हीरालाल रावत रविवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां एक किनारे रखे भूसे के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज रूप ले लिया। खेत से उठते धुएं और लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि हीरालाल आग बुझाने में जुटे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह जलते भूसे के बीच गिर पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।

ये भी पढ़ें:

परिवार के मुताबिक, मृतक के तीनों बेटे अहमदाबाद में रहते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  टी20 विश्व कप...आईपीएल और विदेशी दौरे, जानिए टीम इंडिया के लिए साल 2026 होगा कितना व्यस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link