Uttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

देहरादून, 1 सितंबर 2025:

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितम्बर तक स्थगित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी वर्षा से कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं।

प्रशासन इन मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम के चलते यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें। प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने और मार्गों को सुरक्षित पाए जाने के बाद यात्राओं को पुनः शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे धैर्य बनाए रखें और यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क में रहें।

ये भी पढ़ें  PIB : मीडिया वर्कशॉप में विकास पर मंथन...संवाद से साझा हुईं योजनाएं और उनसे आया बदलाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button